नवागॉव में चलाया स्वच्छता अभियान !

नवागॉव में चलाया स्वच्छता अभियान !
सिमगा से मनीषा टण्डन की रिपोर्ट

बलौदाबाजार:--बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागॉव में बीते दिनों से सड़क के किनारे, हैडपम्प, के बाजू जितने भी नालियां हैं, उन सभी नालियों का ग्राम पंचायत नवागॉव के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिससे आने वाले बरसात के मौसम में पानी का ठहराव एवं जल भराव की स्थिति बने। ग्राम के सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोसले एवं सचिव अवधराम साहू ने बताया की इस सफाई का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता रहे, बरसात के समय फैलने वाले मलेरिया, डेंगू से बचा जा सके। इसी प्रकार भविष्य में भी सफाई अभियान जारी रखेगे।इस दौरान उपसरपंच शिवप्रसाद साहू, रिखी राम ध्रुव, छोटू साहू, रुपेश साहू, देवकुमारी, व समस्त पंच मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !