पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डभरा में समर कैंप का आयोजन !

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डभरा में समर कैंप का आयोजन !
डभरा, :--पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डबरा में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पहले 10 दिन का समर कैंप पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में 8 मई से  द्वितीय पाली समर कैंप फिर से चालू की गई है।
स्कूल के प्राचार्य, हेमचरण पटेल ने बताया कि समर कैंप में कोडिंग और रोबोटिक, पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग, पेंटिंग, लोकगीत, संगीत सत्र, स्पोकन इंग्लिश क्लासेस, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, क्ले आर्ट, संगीत, गायन, वादन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज और जुंबा जैसी गतिविधियाँ कराई जा रही हैं।
इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न विशेषज्ञों को विद्यालय में आमंत्रित की जा रही हैं, जिनमें आज रोबोटिक एवं एनीमेशन वर्क के लिए  श्री आदित्य तिवारी, गिटार वर्क के लिए श्री राजीव कुमार साहू जी और ब्यूटीशियन वर्क के लिए  श्रीमती सोनिया कर्ष शामिल हैं।
यह समर कैंप पालकों की सहमति से आयोजित किया जा रहा है और पूर्णतः स्वैच्छिक है। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे बच्चों में अत्यधिक उत्साह है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !