Posts

Showing posts from June, 2025

बलौदा बाज़ार जिले के सिमगा ब्लाक के नावापारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया !

Image
बलौदा बाज़ार जिले के सिमगा ब्लाक के नावापारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया !   ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ग्राम के सरपंच डोमार सिंह मारकंडे विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार घृतकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल,चंदन लगाकर अभिनंदन तथा स्वागत किया गया एवं उन्हें पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ने कहा “तब तक मेहनत करते रहो जब तक आपको अपना परिचय खुद किसी को देने की जरूरत ना पड़े”। जब तक अपने मंजिल तक नहीं पहुंच जाते तब तक आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने और आगे बढ़ने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल, गांव के सरपंच डोमार सिंह मारकंडे, विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार घृतकर, फलेंद्र कैव...

मुख्यमंत्री की सहमति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन को मिलेगा रायपुर में प्रदेश स्तरीय भवन

Image
मुख्यमंत्री की सहमति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन को मिलेगा रायपुर में प्रदेश स्तरीय भवन ! पत्रकारों के संगठन को मिलेगा स्थायी ठिकाना, पत्रकार हितों को मिलेगा नया आधार ! ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन रायपुर:-- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय मीडिया भवन की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों से जुड़े मीडिया कर्मियों को एक ऐसे केंद्रीय स्थल की आवश्यकता है, जहां एसोसिएशन के कार्यक्रम, बैठकें, प्रेस वार्ताएं और प्रशिक्षण सत्र जैसे आयोजन सुचारू रूप से किए जा सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन को रायपुर में प्रदेश स्तरीय भवन के लिए शासन स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे,...

भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, रायपुर तिल्दा में त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव

भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, रायपुर तिल्दा में त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट तिल्दा नेवरा - भगवती गोदांबा के पावन प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, तिल्दा रायपुर में 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 तक त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में भगवती गोदांबा माता एवं भगवान लक्ष्मी वेंकटेश का विशेष पूजन एवं महा अभिषेक संपन्न होगा। इस महोत्सव का आध्यात्मिक नेतृत्व श्री मज्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में भक्तगण दिव्य अनुभूति का लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही, 4 जुलाई 2025 को गुरु पूजन एवं पादुका पूजन महोत्सव का आयोजन भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया जाएगा। आयोजक: श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, तिल्दा रायपुर। अवसर: भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव | अषाढ़ मास का पावन पर्व तिथियाँ: 1 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक भक्तों से आग्रह है कि इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार पधारक...