भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, रायपुर तिल्दा में त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव

भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, रायपुर तिल्दा में त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव

तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट

तिल्दा नेवरा - भगवती गोदांबा के पावन प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, तिल्दा रायपुर में 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 तक त्रिदिवसीय दिव्य महा अभिषेक महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में भगवती गोदांबा माता एवं भगवान लक्ष्मी वेंकटेश का विशेष पूजन एवं महा अभिषेक संपन्न होगा।

इस महोत्सव का आध्यात्मिक नेतृत्व श्री मज्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में भक्तगण दिव्य अनुभूति का लाभ प्राप्त करेंगे।

इसके साथ ही, 4 जुलाई 2025 को गुरु पूजन एवं पादुका पूजन महोत्सव का आयोजन भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया जाएगा।

आयोजक: श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, तिल्दा रायपुर।
अवसर: भगवती गोदांबा प्राकट्योत्सव | अषाढ़ मास का पावन पर्व
तिथियाँ: 1 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक

भक्तों से आग्रह है कि इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार पधारकर पुण्यलाभ एवं भगवती गोदांबा माता तथा भगवान वेंकटेश के दिव्य कृपाप्रसाद का लाभ प्राप्त करें।

 इस कार्यक्रम की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला वर्मा जी ने दी

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !