बलौदा बाज़ार जिले के सिमगा ब्लाक के नावापारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया !

बलौदा बाज़ार जिले के सिमगा ब्लाक के नावापारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया ! 
 ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ग्राम के सरपंच डोमार सिंह मारकंडे विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार घृतकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल,चंदन लगाकर अभिनंदन तथा स्वागत किया गया एवं उन्हें पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ने कहा “तब तक मेहनत करते रहो जब तक आपको अपना परिचय खुद किसी को देने की जरूरत ना पड़े”। जब तक अपने मंजिल तक नहीं पहुंच जाते तब तक आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने और आगे बढ़ने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल, गांव के सरपंच डोमार सिंह मारकंडे, विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार घृतकर, फलेंद्र कैवर्थ,  शास. पूर्व. माध्य. विद्यालय नवापारा की प्रधान पाठिका देवकी रॉय, नरेश साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!