रायपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जे. बी. स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान !
रायपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जे. बी. स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संबंधित अमजद खान की रिपोर्ट
हाल ही में माय एफएम समूह एवं पत्रिका समूह द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धरसीवां के विधायक श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं पत्रिका के प्रमुख संपादक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल, तिल्दा-नेवरा के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्र कुणाल वर्मा, अर्चित मैती एवं सृजन कोलंकर ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 97%, 94.8% एवं 94.2% अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 10वी की छात्रा रिया पांडे- (93.66%), दृष्टि चांदनी- (90%) हर्षिता धुरंधर- (86%) आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी जे.बी. इंटरनेशनल विद्यालय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ाया है । कुणाल yवर्मा ने बिजनेस स्टडी में 99, इकोनॉमिक्स में 98 एवं अकाउंटेंसी में 96 अंक प्राप्त किए । कुणाल इसका श्रेय अपने शिक्षकों एवं पेरेंट्स को देते हैं!
छात्रों की मेहनत, लगन और समर्पण से मिली इस सफलता पर उन्हें सभी से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता ऐरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं और क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है ।
Comments
Post a Comment