कवर्धा- छ. ग. राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह मनाया गया !

कवर्धा- छ. ग. राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह मनाया गया 
कवर्धा:-- (मनोज बंजारे)छ ग राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव शास स्नातक महाविद्यालय पिपरिया जिला कबीरधाम में रजत जयंती वर्ष 2025 मनाया गया । प्राचार्य डॉ. एस के श्रीवास सर के मार्गदर्शन में विभिन्न  कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके तहत पुस्तक वाचन, ग्रुप डिस्कसन, क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । पूर्व छात्रों के लिए "एलुमिनाई मीट " का आयोजन हुआ। जिसमें  अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद साहू सरपंच एवं अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे ।
पूर्व छात्रों ने अपने पढ़ाई जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। 10 सितंबर को आत्महत्या रोकथाम दिवस कार्यक्रम का आयोजन की गई ,जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. विनोद चंद्रवंशी (B. M.O. पिपरिया) रहे। 11 सितंबर को क्विज,भाषण निबंध प्रतियोगिता "मेरे सपनों का छ . ग." विषय पर रखा गया । 12 सितंबर को सेमिनार व्याख्यान प्रस्तुत की गई , जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा "समृद्ध छ .ग. " विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में रा.से.यो. के स्वयं सेवकों एवं महाविद्यालयीन छात्रों  द्वारा महाविद्यालय से पिपरिया नगर तक रैली आयोजित की गई साथ ही विभिन्न नारों और गीतों के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक किया गया। बड़े बाजार पिपरिया चौक पर स्वयं सेवकों द्वारा "नशा मुक्ति " विषय पर नुक्कड़ नाटक का बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक  किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम में  सत्येंद्र चंद्रवंशी सहायक  प्राध्यापक, बृजभूषण वर्मा सहा. प्राध्यापक, डॉ दिनेश टंडन, डॉ ममता दुबे, डॉ सरस्वती,  दान दिवाकर  सी.आर. साहू. चंद्रप्रकाश सोनी, अभिजीत सर,  लीना महार, एवं समस्त प्राध्यापक गण की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !