तिल्दा नेवरा "55 लोगों ने किया रक्तदान,--अग्रवाल समाज ने दिया उपहार– नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा ने किया रक्तदान

 तिल्दा नेवरा  "55 लोगों ने किया रक्तदान,--अग्रवाल समाज ने दिया उपहार– नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा ने किया रक्तदान
तिल्दा नेवरा संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट,,,
 तिल्दा नेवरा:--- अग्रवाल समाज तिल्दा नेवरा के द्वारा ओम हॉस्पिटल तिल्दा एवं सजग ब्लड बैंक तिल्दा की तरफ से तिल्दा नेवरा वासियो के लिए विशाल रक्तदान शिविर व हेल्थ मेडिकल केम्प नया अग्रसेन भवन कोहका में सम्पन्न हुआ 150 से अधिक लोगों का हुआ निशुल्क स्वास्थ परीक्षण
शिविर में 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाई व उचित परामर्श दिया गया। इस शिविर में विशेष रूप से आर्थो के डाक्टर अखिलेश , गायनों, और न्यूरो सर्जन डॉक्टर उपस्थित थे। लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया। साथ ही रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों का अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान किया गया व उपहार भेंट किया गया।
                                                             नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खुमान वर्मा ने किया रक्तदान और कहा की 
ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है।उन्होंने कहा हर समस्या का का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।मनुष्य जीवन में चारोधाम कर पुण्य लाभ प्राप्त करता है। उसी तरह एक स्वस्थ्य मनुष्य जीवन में रक्तदान कर उससे भी बड़ा पुण्य लाभ हासिल कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !