कवर्धा:-महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों को सम्मानित

कवर्धा( मनोज बंजारे) महाविद्यालय में शिक्षक दिवस  पर किया शिक्षकों को सम्मानित

महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव शास. स्ना. महाविद्यालय पिपरिया में  प्राचार्य एस.के.श्रीवास के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।  ।सत्येंद्र चंद्रवंशी (सहा प्राध्या) ने कहा यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने समाज और देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 बृजभूषण वर्मा ,(सहा. प्राध्या.) ने अपने संदेश में कहा, "पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर  शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही समस्त शिक्षकों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में nss स्वयं सेवकों की सराहनीय भूमिका रही।
उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ ममता दुबे, डॉ दिनेश टंडन, डॉ सरस्वती राठौर, , सी.आर.साहू ,दान दिवाकर, चंद्रप्रकाश सोनी, विकास झरिया,नंदनी टंडन, अभिजीत केशरवानी, शिवशंकर लहरे कु. कामेश्वरी चंद्रवंशी, सत्यम सर एवं स्वयं सेवक हिमांशु, लोमेश,पुखराज,गोपाल, प्रियंका, आदि विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !