सिमगा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया संपन्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया संपन्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन
सिमगा:--- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा में कांग्रेस के सृजन अभियान के अंतर्गत नये ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इन्द्र साव एवं ब्लॉक प्रभारी मो. सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. के.के. नायक ने तिरंगा गमछा पहनाकर विधायक इन्द्र साव, प्रभारी मो. सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित शर्मा बंटी एवं विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया का आत्मीय स्वागत किया।
अपने विस्तृत उद्बोधन में विधायक इन्द्र साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने कर्जमाफी, धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, निराश्रितों को पेंशन, गरीबों के लिए मकान जैसी योजनाओं से लोगों का जीवन बदलने का काम किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि जनता फिर से कांग्रेस पर भरोसा कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि नया ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले, सबको सम्मान दे और संगठन को मजबूती प्रदान करे।
ब्लॉक प्रभारी मो. सिद्दीकी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि जनभावनाओं का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही चुनाव जीते जाते हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि वे प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का कार्य करेंगे। सिद्दीकी ने कहा – “आपकी भावनाएं और सुझाव सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें अभी से जुट जाना होगा।”
इस दौरान कुल आठ कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हिरेंद्र कोसले, पार्षद परदेशी सोनकर, याकूब कुरैशी, गोलू पाटकर, पूर्व पार्षद दशरथ चंद्राकर, सुनीता यादव, कान्हा यदु, अब्दुल खान, मंडल अध्यक्ष श्यामलाल देवांगन, हीरालाल साहू, मांधाता साहू, भिखारी गहरे, अयूब खान, युनूस खान, मोहन गायकवाड, रंजीत सोनवानी, अभिनव यदु, रमेश धृतलहरे, कुंजलाल साहू, बाबूलाल साहू, रिंकू भाटिया, जीतराम साहू, जागेंद्र साहू, कोमल टंडन, दिनेश साहू, अश्वनी साहू, चंदू साहू, शेष नारायण साहू, झाडूराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment