सिमगा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, जनपद सदस्य सुरेश साहू ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र,,,!

सिमगा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, जनपद सदस्य सुरेश साहू ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

बलौदाबाजार जिला सिमगा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 सुरेश कुमार साहू ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा में अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है। अवैध कारोबार के कारण बाहरी पर्यटक, साधु-संत और श्रद्धालु असामाजिक तत्वों से परेशान रहते हैं। वहीं गांव की महिलाएं एवं बच्चों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गांव की शांति व्यवस्था भंग हो रही है।

जनपद सदस्य ने पत्र में यह भी लिखा है कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीणजन बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पत्र में पुलिस अधीक्षक से तत्काल संज्ञान लेकर दमाखेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !