साथियों, हमारे ग्राम नेऊरगांव खुर्द के युवाओं की लगन और एकजुटता आखिरकार रंग ला रही है...
साथियों, हमारे ग्राम नेऊरगांव खुर्द के युवाओं की लगन और एकजुटता आखिरकार रंग ला रही है...
युवा मुट्ठी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी से भेंट कर गांव की मांगों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इससे पूर्व भी पंद्रह दिन पहले युवा साथियों ने उन्हीं से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा था।
31 अगस्त 2025 को दिए गए आवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष जी ने गंभीरता से विचार कर उसे 3 सितंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री जी ने भी हमारी मांगों पर संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित कर दिया है। आज की भेंट में जहां प्रस्तावित स्टेडियम से पहले महतारी घाट और रिटर्निंग वाल निर्माण की मांग रखी गई। डॉ. रमन सिंह जी ने सभी मांगों को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंजूरी हेतु आगे बढ़ा दिया। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि यह है कि गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु कवर्धा के काली गार्डन की तर्ज पर लगभग 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह नेऊरगांव खुर्द के लिए एक अभूतपूर्व सौगात रहेगा
Comments
Post a Comment