पी .एम. श्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा, तिल्दा के स्कूल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) का ए. आई. इंटर्नशीप प्रोग्राम हुआ शुरु
पी .एम. श्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा, तिल्दा के स्कूल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) का ए. आई. इंटर्नशीप प्रोग्राम हुआ शुरु
तिल्दा नेवरा से ब्लॉक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
पीेएमश्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा, तिल्दा के स्कूल में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) का ए. आई. इंटर्नशीप प्रोग्राम शुरु हो गया है। प्राचार्य दुष्यंत सोनी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अभिलाष दहायत मास्टर ट्रेनर है जो रोबोटिक्स ,ए.आई के उपयोगिता से जुड़ी इंटर्नशीप प्रोग्राम मे मुख्य प्रशिक्षक है । गौरव उनके सहयोगी है, जो इस कार्यक्रम मे उनका साथ दे रहे है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं) के सौजन्य से पीएम श्री स्कूलों मे यह
इंटर्नशीप प्रोग्राम चल रहा है।जो 23 सितंबर से 27 सितंबर शनिवार तक चलेगा।ए.आई. जगरूकता, कोडिंग,आधुनिक प्रोग्रामिंग, इसकी उपयोगिता और अनुप्रयोग की जानकारी इस इंटर्नशीप प्रोग्राम का मुख्य हिस्सा है। इस कार्यक्रम में 60 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं ।यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है, 05 दिन की ट्रेनिंग के पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे ।बच्चों मे इसको लेकर काफी उत्साह का माहौल है। प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी तथा होनहार व्याख्याता श्री नाजिम कुरैशी आदि भी इंटर्नशीप प्रोग्राम के संचालन मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
Comments
Post a Comment