निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
रायपुर:--- संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर (छ.ग.) के मार्गदर्शन में 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 सितम्बर 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02, चंगोराभांठा, रायपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 211 हितग्राही मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया तथा निशुल्क आयुष औषधियां वितरित की गईं।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुंधति देवांगन (विशेषज्ञ आयुर्वेद), डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अरविंद पाठक (नेवरा) एवं डॉ. प्रणिता चंद्रिकापुरे (तरपोंगी) ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री योगेश वर्मा (कूंरा), महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता झरना वर्मा एवं नेहा उपाध्याय तथा औषधालय सेवक श्री दुकालूराम कुर्रे (तरपोंगी) ने भी सहयोग प्रदान किया।
इसके साथ ही मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन (NGO) की टीम – टीएमओ कुलेश्वरी साहूकार, वाईएम पूजा साहू और वाईएम सोमनाथ धीवर ने शिविर में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक श्री ढेलयू सिंह यादव एवं श्रीमती बैशाखिन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं – अंजू सारथी, सरस्वती पवार, रेखा द्वेदी, कुसुम सहारे, संगीता विश्वकर्मा, सुरेखा चंद्राकर, कामिनी निर्मलकर, सिंधु शर्मा, देवंतीन देवांगन, कुमारी देवांगन, दीप शिला शर्मा, मुस्कान विश्वकर्मा, शोभना ठाकुर, कमला साहू, तारिणी ठाकुर, गायत्री देवांगन, किरण सारथी, उतरा साहू, प्रेमलता साहू, हीराबाई यादव, योगिता सिन्हा, मालती ठाकुर, चित्ररेखा चंद्राकर एवं श्वेता विश्वकर्मा ने भी शिविर की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. नंदा साहू ने शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। अंत में शिविर प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
Comments
Post a Comment