कवर्धा:-साइबर अपराध के रोकथाम के लिए पिपरिया महाविद्यालय में जागरूकता अभियान

कवर्धा:-साइबर अपराध के रोकथाम के लिए पिपरिया महाविद्यालय में जागरूकता अभियान 
कवर्धा:--05।09।25 श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव शास. स्नातक महाविद्यालय पिपरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में पुलिस विभाग थाना पिपरिया द्वारा साइबर  जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराध और उनसे सतर्क रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था।
श्री बीरबल वर्मा (सहा.उप निरीक्षक ) ने विभिन्न प्रकार के आनलाइन धोखाधड़ी , वित्तीय धोखाधड़ी, इंटरनेट मीडिया पर होने वाले अपराध और ओटीपी शेयर करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. एस. के. श्रीवास (प्राचार्य) ने छात्रों को बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, किसी व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा करने और कमजोर पासवर्ड का उपयोग करने से बचना कितना महत्वपूर्ण है।

साइबर जागरूकता ही साइबर अपराधों से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है।
साथ ही न्यायालयीन प्रक्रिया, नशा मुक्ति, यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री दिनेश सर ,श्री दीनदयाल  कौशिक, श्रीमती रमशिया  कवर (प्रधान आरक्षक)  श्री सत्येंद्र चंद्रवंशी (सहा. प्राध्यापक) श्री बृजभूषण वर्मा (सहा. प्राध्यापक) श्री सी.आर.साहू व समस्त प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !