विश्वकर्मा जयंती में ग्राम धोधा कि शासकीय पूर्व मध्यमिक स्कूल बंद, छात्रों को हुई परेशानी,,,

विश्वकर्मा जयंती में ग्राम धोधा कि शासकीय पूर्व मध्यमिक स्कूल बंद, छात्रों को हुई परेशानी
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

बलौदाबजार:--सिमगा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोधा में विश्वकर्मा जयंती के दिन स्कूल को समय से पहले बंद कर दिया गया  बच्चों से पूछने पर पता चला कि उस दिन कोई शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई।
गांव के सरपंच को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब शिक्षा विभाग के अधिकारि से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इस घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
इस तरह बिना सूचना के विद्यालय का बंद होना बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि त्योहार या किसी कारणवश विद्यालय में छुट्टी करनी हो तो इसकी जानकारी पूर्व में दी जानी चाहिए, ताकि अभिभावकों और बच्चों को असुविधा न हो।
अब सवाल यह उठता है कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करेगा और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से कैसे बचाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !