कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में मनाया गया पोषण माह, जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू रहे मुख्य अतिथि

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में मनाया गया पोषण माह, जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू रहे मुख्य अतिथि
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा:--आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में सुपोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री सुरेश कुमार साहू, आयुर्वेदिक औषधालय की प्रमुख डॉ. अनिता चंद्रवंशी, कुसुम राजवाड़े, शेखन ध्रुव एवं उतरा देवांगन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, बच्चों के टीकाकरण तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर विजयलक्ष्मी शर्मा, संतोषी वैष्णव, सोनी साहू, उर्मिला ग्रीतलहरे, नंदनी साहू, देवकी बाई, अनुसुइया वर्मा, चमेली हल्दे सहित ग्राम की अनेक महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की गई, जिसमें भोजन को पोषणयुक्त एवं स्वच्छ पाया गया। उन्होंने सभी माताओं को पौष्टिक भोजन अपनाने और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को स्वर्ण च्यवन भी पिलाया गया।
इस तरह ग्राम दामाखेड़ा में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पोषण जागरूकता का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया गया।

Comments