प्रभार जिला सक्ती प्रवास के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने हसौद व डभरा क्षेत्र में विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों में शामिल होकर अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता की।
प्रभार जिला सक्ती प्रवास के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने हसौद व डभरा क्षेत्र में विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों में शामिल होकर अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता की। 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के ज्वार बोआई कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा मां महामाया नगरी हसौद में 9 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रमुख अनुष्ठान ज्वार बोआई में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री जी ने कहा कि यह महायज्ञ जन–जन में जागृति, संस्कार, सत्कार्य और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देने वाला विराट आध्यात्मिक अभियान सिद्ध होगा। इससे पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि व आध्यात्मिक ऊर्जा का सकारात्मक वातावरण प्रसारित होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा जी, जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी सहित गायत्री परिवार के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। हसौद में गुरु घासीदास बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया प्रवास के दौरान मंत्...