सारंगढ़ में पहली बार दिखा राज्योत्सव का अदभुत सामूहिक नृत्य का संगमस्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने राज्योत्सव में रंगारंग प्रस्तुति दी ...

सारंगढ़ में पहली बार दिखा राज्योत्सव का अदभुत सामूहिक नृत्य का संगम
स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने राज्योत्सव में रंगारंग प्रस्तुति दी ...
सारंगढ़ से लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्ट
सारंगढ़:--छत्तीसगढ़ राज्य बनने की खुशी को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सभी दलों के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सामूहिक रूप से मंच और पूरे परिसर में नृत्य कर अद्भुत आनंद का दृश्य बनाया। सभी दर्शक इतना नृत्य एकसाथ पहली बार राज्योत्सव में देखें।  रजत जयंती पर्व की खुशी को सभी स्कूली बच्चों और कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत दी।
सारंगढ़ नगर के विशेष स्कूल प्रांजल स्कूल के बच्चों ने राज्योत्सव के अंतिम दिन अपनी प्रस्तुति दिए ।ये बच्चे दिव्यांगजन है उनकी प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया ।
2 नवंबर से 4 नवंबर तक जिला में राज्य उत्सव धूम धाम से मनाया गया ।राज्य उत्सव के उद्घाटन सत्र में रायगढ़ सांसद राधे श्याम राठिया पहुंचे हुए थे उनके साथ सारंगढ़ अंचल के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे । सारंगढ़ जिला की राज्य उत्सव में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाए । 
सारंगढ़ से लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !