भाजपा का बड़ा दांव: जमीनी योद्धा"मनोज पटेल" को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी,,!

भाजपा का बड़ा दांव: जमीनी योद्धा"मनोज पटेल" को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी
सक्ती डभरा चन्द्रपुर:--भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक धार देने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए अपने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के जमीनी और तेजतर्रार कार्यकर्ता मनोज पटेल (भैया जी) को छत्तीसगढ़ प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के भीतर एक रणनीतिक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
मनोज पटेल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संघर्षशील छवि, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते वे लगातार पार्टी नेतृत्व की नजर में रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें अब प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने उनके कद को और ऊंचा किया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि व्यापार प्रकोष्ठ में उनकी एंट्री से भाजपा व्यापारी वर्ग के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी, साथ ही जमीनी मुद्दों को संगठन के शीर्ष स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इसे मेहनत और निष्ठा का सम्मान बताते हुए मनोज पटेल को बधाई दी है। सभी ने भरोसा जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में संगठन को नई ताकत और दिशा देने का काम करेंगे।

AD

Comments

Popular posts from this blog

थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रंातर्गत ग्राम बेमता में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी साहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार !

छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी जलधारा संगम में योगशक्ति द्रौपदी दैवी पंचतत्व में समाहित.......!

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत