Posts

Showing posts from September, 2026

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित

Image
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित सिंघीतराई, (सक्ती, 23 सितंबर) :-- वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट (व्हीपीएसटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों के चार गांवों में विशेष नेत्र शिविरांे का आयोजन किया। ग्राम सिंघीतराई, ओड़ेकेरा, निमोही और बेनीपाली में आयोजित शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविर आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न नेत्र रोगों के प्रति जागरूक बनाना, निःशुल्क चिकित्सा एवं चश्मों तथा दवाइयों का वितरण करना था। स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविरों में नेत्र विशेषज्ञ एवं नेत्र जांच पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए जहां पंजीकृत मरीजों की जांच विज़न चार्ट और ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर के जरिए की गई। इसके साथ ही मोतियाबिंद, टेराइजियम, रिफ्रैक्टिव दोष के साथ अन्य नेत्र संबंधी तकलीफों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। दृष्टि...