Posts

सप्त दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शिविर में इसरो पहुंचे छात्र / छात्राएं

Image
सप्त दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शिविर में इसरो पहुंचे छात्र / छात्राएं सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर के सप्त दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) बेंगलुरु ले जाया गया है । इस शैक्षणिक भ्रमण हेतु 61 विद्यार्थी व विद्यालय के प्राचार्य सहित 10 शिक्षक गण कुल 71 व्यक्ति पहुंचे हुए हैं। विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष ली जाने वाली इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों की ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना होता है ।शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थी गण वहां पहुंच कर स्वत अवलोकन करते हैं जिससे उनके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि होती है व भविष्य में उसका उपयोग शिक्षा स्तर को उन्नत करने में करते हैं ।  इस सत्र भी विद्यार्थियों के इछानुसार व पालकों की सहमति पर  विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को लिए जाने वाले शैक्षणिक भ्रमण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो का चयन किया गया साथ ही मैसूर एवं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी का भी अवलोकन विद्यार्थियों को करवाया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 24 दिसंबर 20...

कवर्धा:-गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था।

Image
कवर्धा:-गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था। कवर्धा(मनोज बंजारे):-- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। हम हर वादा पूरा करेंगे। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धन खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।

कवर्धा:-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की शुरूआत आज मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हो रही है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Image
कवर्धा:-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की शुरूआत आज मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हो रही है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा( मनोज बंजारे):-- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सहित कवर्धा के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अभनपुर के ग्राम बेन्द्री स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वचुअर्ल जुडे़े। मुख्यमंत्री  साय ने सुशासन दिवस पर किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया बोनस राशि प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के धान का बकाया बोनस राशि का वितरण किया। इसी प्रकार कबीरधाम जिले के 86 हजार 363 किसानों के बैंक खाते में 119 करोड़ 23 लाख 07 हजार रूपए हस्तांतरित की। कवर्धा में कार्यक्रम की शुरूआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिस...

नवगठित जिला सक्ती के प्रथम जिला अध्यक्ष बने तोमेश्वर चंद्रा

Image
नवगठित जिला सक्ती के प्रथम जिला अध्यक्ष बने तोमेश्वर चंद्रा               सक्ती:-- छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए 24 दिसंबर को अग्रसेन धर्म शाला हटरी चौक सक्ती  में निर्वाचन अधिकारी बलभद्र पटेल सारंगढ ,सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण साहू बिलाईगढ़ ने उपस्थित होकर विधि सम्मत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन जिला इकाई सक्ती का उपस्थित मतदाता द्वारा सर्व सम्मति से तोमेश्वर चंद्रा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष के पद पर चयन किया गया । मतदाता के रूप में ब्लाक अध्यक्ष गण वेद राम साहू  मालखरौदा , संतोष चौहान सक्ति, घसिया राम सिदार डभरा , ब्लाक सचिव गण बलराम कश्यप जैजैपुर, महेंद्र सिंह चंद्रा  मालखरौदा,फत्ते साहू सक्ति, तोमेश्वर चंद्रा डभरा सहित सभी  मतदाता द्वारा सर्वसम्मति से चयन किया गया । निर्वाचन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से तुलसी साहू प्रदेश अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह गहलोत जिला अध्यक्ष ,लखेश्वर यादव प्रान्तीय सचिव , मालिक राम कश्यप, सीताराम कर्ष पूर्व अध्यक्ष, शत्रुघ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भजन मेला हेतु रामनामी समाज ने दिया निमंत्रणशिवकुमारी सारधन चौहान के नेतृत्व में मिले मुख्यमंत्री से, सामाजिक गुरूओं व कार्यकर्ताओं के साथ बडे नेताओं को दिया न्यौता

Image
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भजन मेला हेतु रामनामी समाज ने दिया निमंत्रण शिवकुमारी सारधन चौहान के नेतृत्व में मिले मुख्यमंत्री से, सामाजिक गुरूओं व कार्यकर्ताओं के साथ बडे नेताओं को दिया न्यौता जिला संवाददाता - लक्ष्मण लहरे की रिपोर्ट सारंगढ़:-- दिनांक 20 दिसम्बर को भाजपा नेत्री व सारंगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रही शिवकुमारी सारधन चौहान के नेतृत्व में रामनामी समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आगामी 21 जनवरी को लेन्ध्रा में होने वाले भजन मेले में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता शिवकुमारी के साथ रहे तो वहीं रामनामी समाज के गुरू भी मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने पहुचे। समाज के गुरुओं को देखकर मुख्यमंत्री ने उनसे आर्शीवाद भी लिया। उल्लेखनीय है कि आगामी 21,22,23 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत लेन्द्रा में भजन मेला का आयोजन किया जाना है जहां पर बड़ी तादाद में अंचल की भारी भीड़ उमडती है। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण के दौरान दो दर्जन से अधिक सारंगढ़ से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ उ...

बहुत जल्द बदले जाएँगे मनमानी करने वाले कर्मचारी और अधिकारी- हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री

Image
बहुत जल्द बदले जाएँगे मनमानी करने वाले कर्मचारी और अधिकारी- हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री जिला संवाददाता - लक्षमण लहरे की रिपोर्ट,, सारंगढ़-बिलाईगढ़:--  पाँच साल तक भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनैतिक रूप से प्रदेश में बहुत जुल्म हुए है, प्रदेश में हज़ारों कार्यकर्ताओं के एफ़आईआर भी दर्ज हुआ है। सारंगढ़ दे की सारंगढ़ ज़िला में भी ऐसे कई कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा था। विगत दिन भाजपा ज़िला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आक्रामक  युवा नेता हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा ने सोशल मीडिया में एक अख़बार कटिंग पोस्ट करके केप्शन में लिखा है कि “पाँच साल संघर्ष को भुलाया नही जा सकता”, जिसको भाजपा ज़मीनी कार्यकर्ताओं में काफ़ी सकारात्मक चर्चा हो रहा है। इसी को लेकर मीडिया ने आज प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे से संवाद किया जिस पर श्री खुंटे ने कहा निश्चित रूप से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में सभी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है उनको महत्व मिलेगा, तथा कांग्रेसी कार्यकाल में जो जो अधिका...

PM आवास के फैसले को बताया ऐतिहासिक,गरीबो के घर का सपना अब होगा साकार - लोकेश साहू

Image
PM आवास के फैसले को बताया ऐतिहासिक,गरीबो के घर का सपना अब होगा साकार - लोकेश साहू जैजैपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी ने 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। इस प्रथम निर्णय का स्वागत करते हुए सक्ती भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहु ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार बनते ही प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास को बनने से रोक दिया था जिससे प्रदेश के लाखों गरीब परिवार को आवास से वंचित होना पड़ा था, किसी का एक क़िस्त तो किसी का दो क़िस्त मिलने के बाद अगले क़िस्त की राशि के लिए 5 साल तक दर दर भटकते रहे परन्तु अधूरे आवास की राशि नही मिल पाई और न ही नए पीएम आवास की मंजूरी मिल पाई। समूचे प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा सभी मूलभूत कार्य, बिजली,सड़क,पानी, पुल पुलिया के सभी विकास कार्य पर रोक लगा दिया गया था परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब साय कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के हर समाज के गरीबों का पक्के का घर का सपना अब साकार होगा।  ...