महाशिवरात्रि की शिव बारात में १२ ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन...
महाशिवरात्रि की शिव बारात में १२ ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन... सक्ती की शिव बारात इस बार सामाजिक समागम का महा कुंभ... अधिवक्ता चितरंजय पटेल महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर सक्ती नगर में परंपरागत भव्य शिव बारात धूमधाम से निकली जाएगी उक्त जानकारी शिव बारात समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल (राजू) ने आज सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। विदित हो कि नगर की विख्यात शिव बारात इस बार सामाजिक समरसता के स्वरूप में नजर आएगा क्योंकि इस बार ज्योतिर्लिंग की भव्य झांकियों के साथ संगीत मय भजन कीर्तन के साथ विभिन्न समाज के हर_नारी शोभा यात्रा के रूप में शिव बारात को सामाजिक समागम का स्वरूप प्रदान करेंगे। साथ ही अघोरी समुदाय के लोग एक रथ में सवार होकर संगीतमय झांकी के साथ अपना भव्य प्रदर्शन करते नजर आयेंगे तो वहीं आसमान में विचरण करते हुए विशाल वीर बजरंग बली ड्रोन में सवार हो कर मानो शिव बारात का निरीक्षण करते नजर आएंगे,जो लोगों के बीच अचरज के साथ नयनाभिराम दृश्य का पहली बार अंचल के लोग दीदार कर सकेंगे।इस संबंध में शिव बारात समिति से जुड़े...