Posts

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल का आयोजन !

Image
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल  का आयोजन ! सारगढ़ - बिलाईगढ़ :-- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय महोदय के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय तथा अनु विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमति स्नेहिल साहु के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 30/07/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल  का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक सुनिता नाग बंजारे,सहायक उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा,प्र आरक्षक अंजना मिंज एवं आरक्षक गौतम भारती थाना कोसीर सम्मिलित हुये तथा स्कूल के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाये सम्मिलित हुए जिन्हें सायबर क्राइम के सम्बद्ध में, तथा यातायात नियमों के सम्बन्ध में, गुड टच बैड टच, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा अन्य कानुनी प्रावधानों की जानकारी दिया गया।

बाबाधाम कांवड़ यात्रा: लाखों शिवभक्तों का भक्तिमय सैलाब.... कांवड़ियों का लगा महाकुंभ...

Image
बाबाधाम कांवड़ यात्रा: लाखों शिवभक्तों का भक्तिमय सैलाब.... कांवड़ियों का लगा महाकुंभ... देवघर, झारखंड: सावन महीने के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में लगने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा का आयोजन पूरे जोर-शोर से चल रहा है।  11 जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।  सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 108 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर देवघर पहुंचने वाले शिवभक्तों का उत्साह चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी हो या मूसलाधार बारिश इसके के बावजूद चरम पर है। हादसे से यात्रा पर असर नहीं, व्यवस्थाएं दुरुस्त हाल ही में देवघर-मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की दुखद मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। हालांकि, इस दर्दनाक घटना के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और यात्रा जारी है। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को चिक...

संसाधन नही तो काम नही""ना बाबू ना नेट, काम हो रहा है लेट"

Image
" संसाधन नही तो काम नही" "ना बाबू ना नेट, काम हो रहा है लेट"  सक्ती - आफिस के मूलभूत सुविधाओं के लिए धरने पर बैठे तहसीलदार,  सक्ती जिला में सक्ती डभरा अडभार जैजैपुर मालखरौदा पुराने तहसील है, जबकि बाराद्वार भोथिया, हसौद, चन्द्रपुर, अडभार नये तहसील बनाये गये है, जहां भारी मानव संसाधन की कमी है। तहसील बाराद्वार,हसौद,भोथिया,जैजैपुर,अडभार, में स्टेनो टायपिस्ट कानूनगो, WBM, भूईंया आपरेटर, रीडर में पद तो स्वीकृत है, लेकिन अभी तक इन पदों पर भर्ती नहीं किया जा रहा है । तथा सक्ती जिले में किसी भी तहसील में वाहन, वाहन चालक, ईंधन, नहीं दिया गया है। तथा सभी तहसीलों में कम्युटर,स्टेश्नरी तथा, सभी  तरह तक के  संसाधनों  से पीठासीन अधिकारियो को जुझना पड़ता है। तथा अपने निजी संसाधनों का प्रयोग विवशता पूर्वक तहसील में किया जाता है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई सक्ती  द्वारा 17 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आज दिनांक 28 जुलाई से जिला स्तर पर किया जा रहा है।ज्ञात हो कि छत्तीसगढ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ क...

पलारी ब्लॉक की सड़क बदहाल ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी !

Image
पलारी ब्लॉक की सड़क बदहाल ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन पलारी ब्लाक ग्राम पंचायत चुंचरूंगपुर से रावन अल्ट्राटेक सीमेंट गेट से 3कि.मी. तक बहुत ही रोड जर्जर है यह रोड़ मुख्य बलौदा बाजार,पलारी जाने वाली मुख्य रोड़ है जो की बहुत जर्जर है जगह-जगह बहुत गड्ढे हो गए हैं ग्रामीण और आने जाने वाले कंपनी मे काम करने वाले आते हैं ओ भी अपने जान को जोखिम में रखकर आना पड़ता है उनको भी बहुत ही दिक्कतो का सामना करना पड़ता है आए दिन दुर्घटना होते रहते हैं जिससे ग्रामीण बहुत ही परेशान है और चुंचरुंगपुर ही नहीं छिराही,सरसेनी ,गुमा,गीतकेरा , ऐसे  ही आसपास के बच्चे पढ़ने के लिए रावन जाते हैं तो उन्हें भी बहुत डर लगा रहता है कहीं कोई अनहोनी न हो ऐसे कई पंच वर्षीय हो गया लेकिन कोई शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है न ही यहां के कोई जनप्रतिनिधि इसके बारे में सोच रहे हैं और जबकि रावन अल्ट्राटेक सीमेंट का आश्रीत गांव चुंचरूंगपुर होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकी कंपनी के ही गाड़ी चौबीस घंटा चलते रहते हैं चार चक्का से सोलह चक्का...

पूर्व एल्डरमेन स्वेजा परवीन ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,,,!

Image
पूर्व एल्डरमेन स्वेजा परवीन ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक हरेली पर्व के अवसर पर पूर्व एल्डरमेन स्वेजा परवीन ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी कृषि परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण जीवन के उत्सव का प्रतीक है। स्वेजा परवीन ने कहा कि हरेली पर्व न केवल किसानों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए खुशहाली और समृद्धि का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें हमारी मिट्टी, प्रकृति और जीवनशैली से जुड़ने का अवसर देता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और हरियाली की कामना करते हुए सभी नागरिकों से अपने परिवेश को हराभरा बनाने का आह्वान किया।

स्टेट कमिश्नर (स्काउट) डॉ सोमनाथ पहुंचे जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल के निवास...

Image
स्टेट कमिश्नर (स्काउट) डॉ सोमनाथ पहुंचे जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल के निवास...  डां सोमनाथ सहृदयी एवं अनुशासित व्यक्तित्व के धनी... अधिवक्ता चितरंजय छत्तीसगढ़ स्काउट गाइडस के  स्टेट कमिश्नर सोमनाथ यादव ने नगर आगमन के पलों में जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल के निवास पर पहुंच कर विद्यार्थी परिषद के अपने पुराने साथी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के साथ अंकित अग्रवाल परिवार के साथ स्नेह भोज ग्रहण किया। इन पलों में डॉ सोमनाथ यादव ने अंकित अग्रवाल को एक बेहतर और अनुशासित कार्यकर्ता बताया तो वहीं  अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने डा सोमनाथ यादव को सहृदयी एवं अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व का धनी बताया, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्कारों से युक्त होकर आज पूरे प्रदेश में स्काउट गाइड की गतिविधियों को लगातार सक्रियता के साथ अंजाम दे रहे हैं । इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीमती कुमुदिनी बाघ को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनके जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग...

नवापारा में रंग मंच निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न, डॉ. दौलतराम पाल एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन !

Image
नवापारा में रंग मंच निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न, डॉ. दौलतराम पाल एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन  बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा में विकास की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए रंगमंच निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने विशेष रूप से सहभागिता की। गौरतलब है कि पांच लाख रुपये की लागत से नवापारा के प्रमुख स्थल – बाजार चौक में रंग मंच का निर्माण किया जाएगा। यह रंगमंच गांव में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को एक स्थायी मंच प्राप्त होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच डोमार मार्कण्डेय, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी उ...