जशपुर जिले के इस पंचायत के सरपंच व सचिव पर पंचों ने लगाये गंभीर आरोप,,,,,,,शिकायत के बावजूद कार्यवाई नहीं होने से पंचगणों में रोष व्याप्त

जशपुर जिले के इस पंचायत के सरपंच व सचिव पर पंचों ने लगाये गंभीर आरोप,,,,,,,
शिकायत के बावजूद कार्यवाई नहीं होने से पंचगणों में रोष व्याप्त


(फरसाबहार संवाददाता हेमसागर यादव)

जशपुर(फरसाबहार) :---जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत साजबहार के सरपंच व सचिव पर यहाँ के पंचगणों ने गंभीर आरोप लगा कार्यवाई का मांग किया है,पंचों के द्वारा गंभीर आरोप की शिकायत पहले भी किया गया है लेकिन जिला प्रशासन के जांच व कार्यवाई में कोई रुचि नहीं लेने से पंचों में रोष व्याप्त है।पंचों ने एक बार फिर मांग करते हुवे प्रशासन से जांच व कार्यवाई का गुहार लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साजबहार के पंचों ने ग्राम के ही सरपंच व सचिव पर गंभीर आरोप लगाये हैं।पंचों का कहना है कि सरपंच व सचिव के द्वारा पंचायती कार्य का जानकारी उन्हें मदवार नहीं दिया जाता और न ही पंचायत का लेखा जोखा व हिसाब उनके समक्ष कभी प्रस्तुत किया गया।कई बार वे विभिन्न कार्यों की जानकारी मदवार सरपंच व सचिव से मांग चुके हैं लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिलता है। इतना ही नहीं पंचायत कार्य हेतु न ही किसी भी कार्य के प्रस्ताव में उनसे सहमति लियाया गया और न ही जानकारी साझा किया गया।उनके प्रस्ताव पारित किये बगैर सचिव ने खुद ही प्रस्ताव पारित किया है जिसका वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
इस शिकायत को वे पहले भी जिला प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई भी रूचि नहीं लिया जिस कारण पंचों में रोष व्याप्त है।पंचों ने पंचायत के सरपंच व सचिव के विरुद्ध जांच का मांग किया है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !