समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया मानिकपुरी पनिका समाज के सम्मेलन में हुई शामिल: सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया मानिकपुरी पनिका समाज के सम्मेलन में हुई शामिल: सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

रायपुर:--महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा में मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुई। वहा उन्होंने 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाए दी। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित जनों को उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !