कवर्धा:- वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में दिखा कोरोना टीकाकरण के लिए उत्साह।भारी संख्या में हिस्सा ले रहे ग्रामीण

कवर्धा:- वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में दिखा कोरोना टीकाकरण के लिए उत्साह।भारी संख्या में हिस्सा ले रहे ग्रामीण


कवर्धा (मनोज बंजारे):---  ग्राम पंचायत कुकरापानी के आश्रित ग्राम जामपानी में कोरोना टीकाकरण  सत्र का आयोजन किया गया जिसमें बैगा बाहुल्य ग्राम जामपानी में टीकाकरण के लिए बैगा लोगो में बहुत उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने घर घर व खेत मे जाकर लोगो को टीकाकरण हेतु जागरूक किया जिसके कारण  लोगो ने अपने खेत का काम छोड़कर टीकाकरण कराए । टीकाकरण  में कुल 52 हितग्राहियों  को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाया गया। प्रथम डोज में 45 हितग्राही जिसमे 31 पुरुष व 14 महिला तथा दूसरा डोज में 07 हितग्राही जिसमे  02 पुरुष व 05 महिला ने को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाया गया। इस टीकाकरण के दौरान श्री कमलकांत जायसवाल सेक्टर सुपरवाइजर तरेगांव जंगल, नीलबती तलवरे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका HWC छुही,  रमली बाई बैगा सरपंच ग्राम पंचायत कुकरापानी, बैजनाथ चन्द्रवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी,समरो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मुखीराम पंच ग्राम जामपानी , नरेन्द्र जी यूनिसेफ टीम ,कु राजवंतीन मेरावी बिहान टीम एवं अधिक संख्या में ग्रामीणजन  उपस्थित रहे।

कवर्धा से मनोज बंजारे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!