कवर्धा:- पी.जी.कॉलेज कवर्धा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

कवर्धा:- पी.जी.कॉलेज कवर्धा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया 
कवर्धा:--आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा आज दिनांक 22 अप्रेल, 2022 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर Invest In our Planet Theme  पर पोस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अध्धिकारीगण, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.एस.चौहान ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.ऋचा मिश्रा आई.क्यू.ए.सी. को-आर्डिनेटर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् प्राचार्य महोदय द्वारा धरती की सूरक्षा में मानव की भूमिका एवं पौधे लगाये जाने हेतु सभी से अपील की। तत्पश्चात् डॉ.सुनिता जाखड़ द्वारा विद्यार्थियों को अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. प्रभारी अधिकारी श्रीमती मंजू देवी कोचे एवं श्री नरेन्द्र कुमार कुलमित्र द्वारा पौधारोपण हेतु शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात् सुश्री कविता कन्नौजे ने ‘‘विश्व अर्थ दिवस’’ के संबंध में छात्रों को संबोधित किया। तत्पश्चात् प्राचार्य द्वारा पोस्ट प्रतियोगिता के विजेता प्रथम रूचिका साहू, द्वितीय सुभाष धुर्वे तथा तृतीय हरीश कुमार, एम.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 


कवर्धा से मनोज बंजारे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!