हेडलाइन - जांजगीर-चाम्पा जिले के शिक्षक रघुनंदन सिंह चंद्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ सम्मानित , मिला नवाचारी शिक्षक का अवार्ड...

हेडलाइन - जांजगीर-चाम्पा जिले के शिक्षक रघुनंदन सिंह चंद्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ सम्मानित , मिला नवाचारी शिक्षक का अवार्ड...
डभरा:--- रघुनंदन सिंह चंद्रा शास. प्राथमिक शाला सुखदा ब्लॉक डभरा जिला जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर की संस्था "बाल रक्षक प्रतिष्ठान" द्वारा नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बाल रक्षक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचार शैक्षिक संगोष्ठी 2022 हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जयराम विद्यापीठ में उक्त कार्यक्रम किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 7 प्रतिभागीयों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड में हरियाणा के जिला अधिकारी व करनाल के शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही 17 राज्यों से आये शिक्षकों के द्वारा अपने नवाचार तथा अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा भी अपनी छत्तीसगढ़ के संस्कृति से सबका परिचय नृत्य के माध्यम से कराया। सभी लोगों को छत्तीसगढ़ी परिधान व नृत्य बहुत पसंद आया। जिलाधिकारी द्वारा भी छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रंशसा की गई। उक्त संस्था दिव्यांग  बच्चों व स्कूल से बाहर जो छात्र छात्राएं है उन पर कार्य करती है। इस बाल रक्षक प्रतिष्ठान के संस्थापक श्री मनोज दादा , मदन दादा और नरेश दादा जी हैं जो लगातार शिक्षकों और बच्चों को आगे लाने का प्रयास करते है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !