श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्व
श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा
मां. सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले जी को,
मां. जिलाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला जी को एवं
मा. पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल जी वास्ते उनके मुख्य लिपिक श्री आर के पटेल जी को
भारत के भारत रत्न काव्य संग्रह ग्रन्थ सौजन्य भेंट किया गया।
जांजगीर:- श्याम संगीत सृजन संस्थान, सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा दिनांक 02 जून 2022 को जांजगीर पहुंचकर जिला जांजगीर- चांपा के जिलाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला जी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल जी एवं सांसद मा. गुहाराम अजगल्ले जी को भारत के भारत रत्न काव्य संग्रह ग्रन्थ सौजन्य भेंट किया गया।
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था दिल्ली द्वारा दिनांक 15 मई 2022 को हिन्दी भवन नई दिल्ली में आयोजित भारतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" पुरस्कार प्राप्त विभूतियों पर अन्तरराष्ट्रीय काव्य संग्रह "भारत के भारत रत्न" काव्य संग्रह ग्रन्थ के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में संबंधित समस्त रचनाकारों को "काव्य रत्न सम्मान" एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सह सम्मान पत्र से सम्मानित करते हुए गरिमामय सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस "भारत के भारत रत्न" काव्य संग्रह ग्रन्थ में देश विदेश के 301 प्रसिद्ध रचनाकारों द्वारा भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त (अड़तालिस) समस्त विभूतियों की जीवनी गाथा को लगातार 12 घंटे तक आनलाइन कविता पाठ की गई जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया, जिसमें से 215 रचनाकारों की कविता को प्रकाशित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रचनाकार संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा द्वारा विश्व प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर शुक्ल जी की जीवनी गाथा को इस पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 112 व 113 दो पन्ने में स्थान दिया गया है। इस काव्य संग्रह ग्रन्थ में भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त 48 विभूतियों के नाम इस प्रकार हैं- सी. राजगोपालाचारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर सी.वी. रमण, भगवानदास, एम. विश्वेश्वरैया, जवाहरलाल नेहरू, गोविंद वल्लभ पंत, डी. के. कर्वे, डॉ. विधानचन्द्र राय, पुरूषोत्तम दास टंडन, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. जाकिर हुसैन, पी. वी. वामन काणे, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, वी.वी. गिरि, के. कामराज, मदर टेरेसा, विनोबा भावे, खान अब्दुल गफ्फार खान, एम.जी. राम चन्द्रन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. नेल्सन मंडेला, राजीव गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई, अब्दुल कलाम आजाद, जे.आर.डी. टाटा, सत्यजीत रे, गुलजारी लाल नन्दा, अरूणा आसफ अली, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, चितम्बरम सुब्रमण्यम, जयप्रकाश नारायण, प्रो. अमर्त्य सेन, गोपीनाथ बोरदोलोई, पंडित रविशंकर, लता मंगेशकर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, पंडित भीमसेन जोशी, सी. एन.आर. राव, सचिन तेंदुलकर, मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी बाजपेयी, प्रणव मुखर्जी, भूपेन हजारिका एवं नानाजी देशमुख हैं। यह पुस्तक छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
प्रेषक:-
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़।
मो. नं.--7999451129
Comments
Post a Comment