जिले के किसान गोठानो में पैरा दान करके कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार के इस महाअभियान को साकार: नूपुर राशि पन्ना



जिले के किसान गोठानो में पैरा दान करके कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार के  इस महाअभियान को साकार: नूपुर राशि पन्ना
सक्ती,( 20 दिसंबर 2022):-खरीफ फसल की कटाई के बाद अधिकांश किसान पैरा को खेतों में ही जला देते हैं, जिसका वातावरण पर विपरीत असर पड़ता है। धुएं के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है, वहीं खेतों में पराली जलाने से चारा नष्ट हो जाता है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा लगातार बैठक लेकर किसानों से अपील की जा रही है कि वो खेतों में इसे जलाने की बजाय पैरा को गोठान समितियों को दान में दे, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और मवेशियों को भी उचित मात्रा में चारे के रूप में पैरा मिल जाएगा। इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। जिले के कई किसान अब गोठान समितियों को पैरा दान कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लॉक के 39 गोठानों में अब तक 4,500 क्विंटल से भी ज्यादा पैरा का संग्रहण किया जा चुका है। यह मात्रा और बढ़ती जा रही है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले के गोठानों में पशुओं के लिए पैरा सुरक्षित रखने और खेतों में जलने से बचाने के लिए गोठान नोडल एवं सचिव को पैरादान करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक सक्ती के सीईओ जागेन्द्र साहू और लीलांबरी बैरेथ ने बताया कि 39 गोठानों में अब तक 4,500 क्विंटल से अधिक पैरा का संग्रहण कर पशु आहार के लिए सुरक्षित किया गया है। इनमें से सक्ती ब्लॉक के गोठान देवरी, पुटेकेला, लहंगा, पलाड़ीखुर्द में 200 से अधिक क्विंटल पैरा दान किया जा चुका है जो की बड़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से बहुत अच्छा संदेश गया। पराली जलाना हमारे पर्यावरण के लिए काफ़ी हानिकारक है। साथ ही पराली जलने से बचाया गया है। उन्होंने बताया कि गोठानों में ज्यादा से ज्यादा पैरा संग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है तथा आने वाले दिनों में पैरा संग्रहण की मात्रा बढ़ेगी। बताया गया है कि सभी गोठानों में 100 से 200 ट्रली पैरा संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!