नेहरू युवा केंद्र चांपा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चुरतेली में आयोजित

नेहरू युवा केंद्र चांपा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चुरतेली में आयोजित
डभरा:- नेहरू युवा केंद्र चांपा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चुरतेली में आयोजित हुआ संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता। कार्यक्रम का संयोजन विरेंद्र खंडेलवाल(अध्यक्ष युथ फॉर डभरा एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वमसेवक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीकाराम सारथी(प्राचार्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा कर्मी ने.यु.के चांपा) एवं विशिष्ट अतिथि विवेक सोमू यादव(उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस चंद्रपुर विधानसभा),रितेश बंजारे(सामाजिक कार्यकर्ता) सह विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी माली(एल्डरमैन),परदेसी माली(अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब), नोवेल माली(सामाजिक कार्यकर्ता), राजेंद्र चंद्रा,बोधराम चंद्रा (व्यख्यता) उपस्थित रहें। खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर मलार्पण कर किया गया इसके पश्चात अतिथियों व ग्राम के विशिष्ट नागरिको का स्वागत किया गया। सारथी जी द्वारा विभिन्न ग्रामों से आए युवकों को शुभकामनाएं दिया गया और विशिष्ट अतिथि जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी प्रेरणा स्वरूप कथनों से युवकों को उत्साहित गया। कार्यक्रम संयोजक द्वारा खेल संबधी जानकारी दी गई और खेल के दौर का शुभारंभ शुरू हुआ। दौड़(महिला)400मी. में अनिता चंद्रा ने पहला, सीमा भास्कर दूसरा व संजना बरेठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन(पुरुष) में जेरोम प्रथम,रितेश द्वितीय व भुनेश ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया।सबसे ज्यादा रोमांचक खेल कबड्डी(पुरुष) में पहला स्थान पर चुरतेली ग्रामीण टीम ने मारी बाजी,गोबरा दूसरा व डभरा टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीम को स्मृति चिन्ह से पुरुस्कृत कर जिला स्तरीय खेल के लिए चयनित किया गया। कबड्डी के विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ जर्सी से सम्मानित किया गया। समस्त प्रतियोगितयो में इंपायर एवं निर्णायक समिति में लोमश बरेठ व चंद्रा सर ने  अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग झनेश चंद्रा,जय सिंह सिदार (सदस्य युथ फॉर डभरा), एवं ग्रामीणों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!