कवर्धा।पर्यावरण प्रदुषण रोकथाम के लिए जागरुकता रैली का आयोजन।

कवर्धा।पर्यावरण प्रदुषण रोकथाम के लिए जागरुकता रैली का आयोजन।
कवर्धा(मनोज बंजारे):--आचार्य पंत श्री ग्रिंध मुनी नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में 14 सितम्बर को पर्यावरण, वन एवं जलवायू प्रदूषण को रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन कवर्धा नगर में किया गया। रैली के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा प्रदूषण रोकथाम के लिए नारा लगाकर नगर वासियों को जागरूक किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एस चौहान सर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के संयोजक डॉ दीप्ति जांगड़े एवं डॉ सुनीता जाखर ने पर्यावरण, वन एवं जलवायू प्रदुषण पर विस्तृत जानकारी प्रदान किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवम् बहुत संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!