आत्मानंद स्कूल डभरा में पीटीएम हुआ संपन्न,,

आत्मानंद स्कूल डभरा में पीटीएम हुआ संपन्न
डभरा:--स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डभरा में गुरुवार 14/12/2023 को कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार पालक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लगभग 350 पालकगण उपस्थित हुए। इस मीटिंग में एस.ए - 1(समेकित मूल्यांकन) के परीक्षा परिणाम के आधार पर सभी पालकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की गयी एवं विद्यार्थियों की कॉपियाँ दिखाई गयी। जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालकों द्वारा अनेक सुझाव एवं समस्याएँ रखी गई जिनका निराकरण प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। समेकित मूल्यांकन के आधार पर आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने की दिशा में प्रयास करवाने के लिए पालकों को सतत् निगरानी करते रहने पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में प्राचार्य हेमचरण पटेल, प्रधान पाठक विजयलक्ष्मी ठाकुर, प्रधान पाठक मीनाक्षी डाहट सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!