Posts

Showing posts from June, 2024

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने "स्कूल प्रवेश गीत" एलबम का विमोचन

Image
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने "स्कूल प्रवेश गीत"  एलबम का विमोचन  संवाददाता  - अमजद खान कि रिपोर्ट  तिल्दा नेवरा:-- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार श्री हिमांशु भारतीय जी के मार्गदर्शन में "स्कूल प्रवेश गीत" थीम पर आधारित शाला प्रवेशोत्सव एलबम का विमोचन राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा  के करकमलों से जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एम डी व्ही स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में संपन्न हुआ। इस एलबम में तीन गीतों का संग्रह है।  गीत की रचना सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने और छात्र/छात्राओं को मिलने वाली शासकीय योजनाओं का विस्तृत वर्णन गीत के माध्यम से किया गया है। इस गीत में मुख्य स्वर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के व्याख्याता जगदीश हीरा साहू की है। गीतकार जगदीश हीरा साहू एवं डॉ वीरेंद्र कर है। कोरस में डॉ वीरेंद्र कर, पूनम सिंह साहू, नारायण हीरा ने स्वर दिए हैं। इनका वीडियो पूनम सिंह साहू एवं डॉ वीरेंद्र कर के दिशानिर्देश में न...

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक 30 जून को आहुत की गई है।

Image
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक 30 जून को आहुत की गई है। संवाददाता - अमजद खान कि रिपोर्ट  तिल्दा- नेवरा  :--  छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त सेवानिवृत्त साथियों की नियमित मासिक बैठक प्रत्येक माह की अंतिम दिवस को सम्पन्न होती है । इसी परिपेक्ष्य में इस माह की नियमित मासिक बैठक 30 जून रविवार को दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित की गई है।पिछले माह की नियमित मासिक बैठक अत्यधिक गर्मी के कारण स्थगित कर दी गई थी, अतः इस बैठक में पिछले और इस माह जिनका जन्मदिन पड़ रहा है । उनका इस माह एक साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा सेवानिवृत्त साथियों का जन्मदिन समारोह का आयोजन हर माह करता है। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष  रामावतार पांडेय, सचिव सेवादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर, महामंत्री अभिमन्यु वर्मा ने समस्त साथियों से अपील की है कि वे इस बैठक में शामिल होकर इस नियमित मासिक बैठक को सफल बनावें। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासक...

मूक बधिर बालक को भगा ले जाने की संभावना !

Image
मूक बधिर बालक को भगा ले जाने की संभावना!  संवाददाता - अमजद खान की रिपोर्ट तिल्दा-नेवरा :-- सेंचुरी सिमेंट बैकुंठ , वार्ड क्रमांक 19 गौशाला कालोनी थाना  तिल्दा-नेवरा निवासी रोहित कुमार कुम्हार के पुत्र समीर कुमार कुम्हार उम्र 14 वर्ष 06 माह , हुलिया ऊंचाई 04 फीट 10 इंच ,रंग सांवला चेहरा लंबा ,बाल काला ,शारीरिक स्थिति पतला दुबला, जो कि मूक बधिर (गूंगा ) है ,वह लाल टी शर्ट , नीला हाफ पैंट पहना हुआ है।जो दिनांक 02/06/2024 दोपहर दो बजे से  लापता है । संभावना जताई जा रही है कि कथित नाबालिग को अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा भगा ले गया है , शिकायत के अधार पर  तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर पुलिस ने संभावना के अधार पर अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ धारा 363 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

मवेशिवों को रेल लाइन के पास नहीं छोड़ने के लिए आस पास गावों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान !

Image
मवेशिवों को रेल लाइन के पास नहीं छोड़ने के लिए आस पास गावों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान !  संवाददाता  अमजद खान कि रिपोर्ट   तिल्दा नेवरा:--   रेल्वे सुरक्षा बल  चौकी तिल्दा के प्रभारी डी के शास्त्री के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक बीरबल सिंह चौकी  तिल्दा नेवरा के क्षेत्राधिकार में प्रधान आरक्षक आर आर आहेर  के साथ लेवल क्रॉसिंग गेट क्रमांक 398 किलोमीटर संख्या 791/10 के पास बसे ग्राम तिल्दा बस्ती जाकर जन प्रतिनिधियो  से कैटल रन ओवर के संबंध में समन्वय किया एवम उक्त ग्राम के आम जनो को उक्त किलोमीटर के पास एकत्रित कर उन्हें कैटल रन ओवर होने के सम्बंध की घटनाओ में जागरूक किया एवम अपने मवेशिवों को रेल लाइन के पास नहीं छोड़ने तथा घर पर रखने हेतु समझाइए दिया साथ ही केटल रन ओवर घटना से ही रहे नुकसान में ट्रेन के एक्सीडेंट होने और रेल यातायात प्रभावित होने से रेल राजस्व के नुकसान के बारे में बताया गया l  इस प्रकार की घटनाओं मे सम्मिलित मवेशी मालिक के विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई ...

कवर्धा।ग्राम पंचायत रोहरा के ग्रामवासी आम निस्तार दलदल रोड से तंग आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे ,, !

Image
कवर्धा:-ग्राम पंचायत रोहरा के ग्रामवासी आम निस्तार दलदल रोड से तंग आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे ,,  कवर्धा( मनोज बंजारे):-- रेकचंद पटेल के घर से राजकुमार पटेल के घर तक लगभग 100 मीटर रोड दलदल हो गया है  यह रोड बहुत ज्यादा दलदल हो गया है  अभी तो गर्मी के समय ऐसा स्तिथि है बरसात में बहुत दलदल हो जायेगा   आने जाने के लिए रोड बंद हो जायेगा तब स्कूल आने जाने वाले बच्चे घर से नहीं निकल पाएंगे अगर निकल भी जाते है तो बच्चे लोगो का स्कूल ड्रेस बस्ता कीचड़ से खराब हो जायेगा और बच्चे परेशान होंगे और उनकी शिक्षा से वंचित होंगे भविष्य खराब होगा अभी तो रोड दलदल होने के कारण पैदल आने जाने और मोटर सायकल को घर से निकलते नहीं बन रहा है गांव के लोग इसी कारण राशन पानी एवं दवा लाने में भारी किल्लत उठाना पढ़ रहा है  ग्रामवासी चाहते हैं की यह रोड बरसात से पहले जल्द से जल्द पक्की रोड बन जाता तो बच्चे स्कूल और राशन दवा पानी लाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता  दूसरी ओर ग्राम के पंच श्री अंगद पटेल अपने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार दलदल रोड...

कवर्धा:- डीएवी मुख्यमत्री पब्लिक स्कूल धर्मपुरा में योग दिवस जा आयोजन।

Image
कवर्धा:- डीएवी मुख्यमत्री पब्लिक स्कूल धर्मपुरा में योग दिवस जा आयोजन। कवर्धा(मनोज बंजारे):-- डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा कवर्धा में योग दिवस  का आयोजन  किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिक शिक्षक लोकनाथ साहू ने योग की शुरुआत  प्राथर्ना मंत्र के द्वारा किया गया उन्होंने ने बताया कि योग करने से हमे बहुत सारे लाभ है हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और संतुलित रहता है। योग की शुरूआत पहले ग्रीवा चालान से हुआ फिर अलग-अलग मंत्र के द्वारा सूर्य नमस्कार हुआ। फिर एक-एक करके अलग-अलग आसन किये जैसे:- ताड़ासन,  वृक्षासन ,पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, किया गया और साथ ही बहुत सारे प्राणायाम जैसे:- अनुलोम विलोम ,शीतली, भ्रामरी प्राणायाम किया गया और अन्य योग व व्ययाम किये गए। इस अवसर पर आयोजित विशेष योग सभा में प्राचार्य श्री जीडी साहू सर ने इस साल का थीम  स्वयं और समाज के लिए योग को लेकर उद्बोधन में बताया की योग खुद भी करना है और दूसरों को करने के लिए प्रेरित करना है।और उन्होंने बताया कि  सिर...

तिल्दा नेवरा:-अदानी एनर्जी प्रा,लि,की लोक सुनवाई का स्वागत,,

Image
अदानी एनर्जी प्रा,लि,की लोक सुनवाई का स्वागत,, तिल्दा नेवरा से संवाददाता अमजद खान कि रिपोर्ट तिल्दा नेवरा :--, प्रदेश के लोकप्रिय मजदूर नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक छत्तीसगढ़ कमल बांधे कहां की 22 जून को अदानी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित लोक जनसुनवाई का स्वागत है, उक्त कंपनी पहले से ही संचालित हैं तथा क्षमता विस्तार यूनिट 2 के लिए लोक सुनवाई हो रहा है, सभी प्रभावित गांव चिचोली, गौर खेड़ा ,गैतरा, राय खेड़ा, सोनतरा,ताराशिव सहित आसपास के मुरा, धनसुली, बंगोली ,कुर्रा आदि गांव के70% स्थानीय युवा बेरोजगारों को भी योग्यता अनुसार नौकरी मिलना चाहिए, युवाओ,महिलाओं को अदानी पावर लिमिटेड नौकरी की गारंटी हो, शासन के नियमानुसार कंपनी संचालित हो, साथ ही मजदूरों, किसानों को विशेष प्राथमिकता दिया जाए तो हम पूरा क्षेत्रवासी उक्त कंपनी का समर्थन करते हैं, जनसुनवाई स्थगित करने की मांग उचित नहीं है, और जनहित में,जनसुनवाई होना भी चाहिए, अभी भी आसपास के लगभग चार-पांच सौ स्थानीय, मजदूर भाई लोग उक्त कंपनी के भरोसे अपना एवं परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, अदानी एनर्जी प्राइवेट...

कवर्धा:- बिरकोना में संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एस.आई.टी. गठित करने दिए निर्देश ।

Image
कवर्धा:- बिरकोना में संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु  उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने एस.आई.टी. गठित करने दिए निर्देश । कवर्धा( मनोज बंजारे):-- उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री  विजय शर्मा ने ग्राम-बिरकोना, थाना-पिपरिया, जिला-कबीरधाम निवासी मृतक कोमल साहू पिता स्व.प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच के लिए एस.आई.टी. गठित किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए थे । गृहमंत्री ने प्रकरण की विशिष्टता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान हेतु 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने हेतु निर्देशित किया था जिस पर जांच कमेटी गठित किया गया है।जाँच समिति को त्वरित जाँच करने निर्देशित किया गया है l SIT में निम्न अधिकारी रहेंगे- 1. श्री रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा । 2. श्रीमती नेहा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़।  3. ⁠श्री मोहन पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, प्रभारी सीन ऑफ काईम यूनिट, जिला-दुर्ग। 4. सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, उपुअ (अजाक), जिला-राजनांदगांव। 5. श्री विज...

शिक्षा माफिया की करतूतों पर अभाविप ने कसी कमर..जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन...

Image
शिक्षा माफिया की करतूतों पर अभाविप ने कसी कमर..जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन... रायगढ़ -- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में अभाविप ने छात्रहित में कोई कार्रवाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर धरना देते हुए ज्ञापन भी सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, अनियंत्रित फीस व पुस्तक-कॉपी के केवल एक ही दुकान में मिलने से आपत्ति जताई थी। बावजूद इसके अब तलक जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की है, जिसके खिलाफ अभाविप रायगढ ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही अभाविप ने जिला शिक्षा अधिकारी के भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया है।   अभाविप द्वारा जिले में बढ़ती अनियंत्रित फीस, स्कूल द्वारा कॉपी, पुस्तक व ड्रेस के लिए एक ही दुकान से सेटिंग और पूर्व के ज्ञापन में अब तक कार्यवाही न होने के कारण ...