छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक 30 जून को आहुत की गई है।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक 30 जून को आहुत की गई है।
संवाददाता - अमजद खान कि रिपोर्ट 


तिल्दा- नेवरा  :--  छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त सेवानिवृत्त साथियों की नियमित मासिक बैठक प्रत्येक माह की अंतिम दिवस को सम्पन्न होती है । इसी परिपेक्ष्य में इस माह की नियमित मासिक बैठक 30 जून रविवार को दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित की गई है।पिछले माह की नियमित मासिक बैठक अत्यधिक गर्मी के कारण स्थगित कर दी गई थी, अतः इस बैठक में पिछले और इस माह जिनका जन्मदिन पड़ रहा है । उनका इस माह एक साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा सेवानिवृत्त साथियों का जन्मदिन समारोह का आयोजन हर माह करता है। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष  रामावतार पांडेय, सचिव सेवादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर, महामंत्री अभिमन्यु वर्मा ने समस्त साथियों से अपील की है कि वे इस बैठक में शामिल होकर इस नियमित मासिक बैठक को सफल बनावें। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा जो अब सेवानिवृत्त हो चुकेे हैं वे इसी बैठक में अपने पदभार छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के सचिव भागीरथी पांसे को सौपेंगे। चुनाव होते तक श्री भागीरथी पांसे छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष !

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !