कवर्धा।ग्राम पंचायत रोहरा के ग्रामवासी आम निस्तार दलदल रोड से तंग आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे ,, !

कवर्धा:-ग्राम पंचायत रोहरा के ग्रामवासी आम निस्तार दलदल रोड से तंग आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे ,,
 कवर्धा( मनोज बंजारे):-- रेकचंद पटेल के घर से राजकुमार पटेल के घर तक लगभग 100 मीटर रोड दलदल हो गया है 
यह रोड बहुत ज्यादा दलदल हो गया है  अभी तो गर्मी के समय ऐसा स्तिथि है बरसात में बहुत दलदल हो जायेगा  
आने जाने के लिए रोड बंद हो जायेगा
तब स्कूल आने जाने वाले बच्चे घर से नहीं निकल पाएंगे अगर निकल भी जाते है तो बच्चे लोगो का स्कूल ड्रेस बस्ता कीचड़ से खराब हो जायेगा
और बच्चे परेशान होंगे और उनकी शिक्षा से वंचित होंगे भविष्य खराब होगा
अभी तो रोड दलदल होने के कारण पैदल आने जाने और मोटर सायकल को घर से निकलते नहीं बन रहा है गांव के लोग इसी कारण राशन पानी एवं दवा लाने में भारी किल्लत उठाना पढ़ रहा है 

ग्रामवासी चाहते हैं की यह रोड बरसात से पहले जल्द से जल्द पक्की रोड बन जाता तो बच्चे स्कूल और राशन दवा पानी लाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता 

दूसरी ओर ग्राम के पंच श्री अंगद पटेल अपने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार दलदल रोड की समस्या को अवगत कराया लेकिन सरपंच,सचिव 1 भी बार ध्यान ही नहीं दिया और पंच द्वारा बार बार बोलने पर भी बेसुध रहे और अपनी मनमानी करते रहे और जनता परेशान कर रहे हैं 

सरपंच,सचिव की इस रवैया को देख कर ग्रामवासी मजबूर होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे और ग्राम वाशी एसडीएम साहब से गुजारिश किए की यह रोड जल्द से जल्द पक्की बन जाए तो हम ग्राम वाशी दिक्कतों का सामना न करना पड़े 

अपनी समस्या को लेकर उक्त ग्रामवासी सौंपे ज्ञापन ग्राम के पंच श्री अंगद पटेल ,पप्पू पटेल,राजेश निर्मलकर,धनिधर्मदास

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !