शिक्षा माफिया की करतूतों पर अभाविप ने कसी कमर..जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन...

शिक्षा माफिया की करतूतों पर अभाविप ने कसी कमर..जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन...
रायगढ़ -- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में अभाविप ने छात्रहित में कोई कार्रवाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर धरना देते हुए ज्ञापन भी सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, अनियंत्रित फीस व पुस्तक-कॉपी के केवल एक ही दुकान में मिलने से आपत्ति जताई थी। बावजूद इसके अब तलक जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की है, जिसके खिलाफ अभाविप रायगढ ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही अभाविप ने जिला शिक्षा अधिकारी के भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया है।
  अभाविप द्वारा जिले में बढ़ती अनियंत्रित फीस, स्कूल द्वारा कॉपी, पुस्तक व ड्रेस के लिए एक ही दुकान से सेटिंग और पूर्व के ज्ञापन में अब तक कार्यवाही न होने के कारण आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया दोपहर करीब 03 घण्टे कड़ी धूप और भीषण गर्मी में भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया यही नहीं, घण्टे भर बाद जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम भी दिया गया।

अभाविप ने मांग की है कि जिले में फीस नियंत्रण समिति का निर्माण हो जिसमें छात्र संगठन से व सामाजिक संगठन के लोगों को शमीप किया जाए। जिन स्कूलों द्वारा एक ही दुकान से पुस्तक-कॉपी मिलती है, उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हो। धार्मिक आधार पर भेदभाव करने वाले स्कूलो पर कड़ी कार्यवाही हो। यदि इन सब विषयों पर कार्यवाही नहीं होती है तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट भी जाएगी।

इस मुद्दे पर अभाविप के जिला सह संयोजक सौरभ नामदेव का कहना है कि संगठन हमेशा से ही छात्रहित में अपनी आवाज बुलंद करता रहा है और इस बार भी हम प्रशासन की मनमानी और इस सिंडिकेट के करतूतों का पर्दाफाश करते रहेंगे और पालकों को उचित न्याय मिलने तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं इस संबंध में शिकायतकर्ता पालक नितेश शर्मा का अभाविप को धन्यवाद देते हुए कहना है कि संगठन ने अपनी आवाज पालकों की परेशानियों को देखते हुए उठाई है परंतु इन माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रशासन कब अपनी नींद से जागेगा ये कह पाना मुश्किल है यदि प्रशासन चाहे तो इन्हे सबक सिखाकर एक सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है देखना होगा कि आगे क्या कार्यवाही होती है वैसे भी जिला शिक्षा अधिकारी इसी माह सेवानिवृत हो रहे हैं ये विषय अगले अधिकारी को जाता है या इसे इनके द्वारा ही अंजाम तक पहुंचाया जाता है ये तो आने वाले दिनों में होने वाली कार्यवाही से ही पता चलेगा।

हमारी रिपोर्ट इस मुद्दे पर समय समय पर होने वाले परिवर्तन पर जारी रहेगी पढ़ते रहिए....

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !