सक्ती जिले में अब तक 2300 क्विंटल धान की हुई खरीदी ! 26 नवंबर के लिए 111 टोकन हुआ जारी !

सक्ती जिले में अब तक 2300 क्विंटल धान की हुई खरीदी !
26 नवंबर के लिए 111 टोकन हुवे जारी
          सक्ती8 25 नवंबर 2024):--राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य का आगाज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा धान उपार्जन केंद्र देवरघटा पहुंचकर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुवे किसानों को फूल माला पहनाकर किया गया था। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 2300 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 1230 क्विंटल और सरना धान 664.80 क्विंटल इस प्रकार 25 नवंबर को कुल 1894.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 26 नवंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 111 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नगर डभरा में बन रहा हैं छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शिवलिंग तथा 12 ज्योतिर्लिंग,,!

कवर्धा:-कवर्धा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई !. ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.! कवर्धा के एसपी ने इस हादसे की पुष्टि की है,,!

नगर पंचायत डभरा से सुमित चंद्रम भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट बने,,!