डभरा-तहसिलदार की टीम की कार्यवाही! अवैध धान परिवहन करते एक ट्रेक्टर धान जप्त !

डभरा-तहसिलदार की टीम की कार्यवाही!   अवैध धान परिवहन करते एक ट्रेक्टर धान  जप्त !
डभरा:-- सक्ती जिले के डभरा तहसिल क्षेत्र मे, दिनांक 09 दिसम्बर  को ग्राम कुसुमझर में, स्वराज ट्रेक्टर में अवैध धान, बड़े सीपत, तहसील मालखरौदा से, तुलसीडीह (किरारी) तहसील डभरा,परिवहन किया जा रहा था ! कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के आदेशानुसार, तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा के निर्देशन में, मौक़े पर नायब तहसीलदार  आशीष पटेल एवम उनके टीम द्वारा, उक्त धान से भरे ट्रेक्टर को रोका गया, वाहन चालक धान के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज पेश नही किया गया ! डभरा तहसिलदार के द्वारा,120 कट्टी धान को जप्त करके, धान खरीदी केंद्र डभरा प्रभारी के सुपुर्द किया गया ! उक्त कार्यवाही में हल्का पटवारी देव प्रसाद कश्यप, खाद्य निरीक्षक अविनाश पटेल. मौक़े पर उपस्थित रहे !

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!