तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!
तिल्दा-नेवरा की बेटी ने नयोदय विद्यालय मे सबसे अधिक अंक अर्जित कर बढाया मान,,!
तिल्दा-नेवरा:--पी एम श्री प्रियदर्शिनी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , तिल्दा नेवरा, की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी साक्षी वर्मा, पिता श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) परीक्षा में पूरे तिल्दा ब्लॉक में एकमात्र सफल छात्रा बनकर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। कुमारी साक्षी की इस अद्वितीय उपलब्धि पर शाला के SMDC अध्यक्ष श्री मनोज निषाद जी,प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी, उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा वर्मा, प्रधान पाठक श्री नीरज कुमार साहू, समन्वयक श्री शैलेन्द्र डहरिया एवं समस्त स्टाफ ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
यह विशिष्ट उपालब्धि शाला में नियमित अध्ययन के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की भी नियमित कक्षा विषय शिक्षकों के द्वारा लिए जाने के कारण संभव हो पाया है । साथ ही साक्षी वर्मा ने अपनी मेहनत, दृढ़ता, और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है, जिससे न केवल उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि पूरा तिल्दा ब्लॉक को गौरवान्वित हुआ है। साक्षी के इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
प्रचार्य श्री दुष्यंत सोनी ने कहा कि साक्षी का प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है और उन्होंने साक्षी को आगामी परीक्षा और उनके शैक्षिक यात्रा के लिए शुभ भविष्य की कामना की। साक्षी की इस उपलब्धि से विद्यालय में उत्सव का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Comments
Post a Comment