ज्योति बा फुले एक महान चिंतक, समाज सुधारक और क्रांतिकारी...अधिवक्ता चितरंजय पटेल

ज्योति बा फुले एक महान चिंतक, समाज सुधारक और क्रांतिकारी...अधिवक्ता चितरंजय पटेल 
सक्ती:--ज्योति बा फुले एक महान विचारक समाज सुधारक और क्रांतिकारी थे, यह बात अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ज्योति बा फुले के 203 वी जयंती के अवसर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ज्योति बा भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने जीवन भर कमजोर महिलाओं एवं दलितों के उद्धार के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के मुख्य धारा से अलग_थलग जातियों का उत्थान नहीं होगा तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
वीडी हो कि ज्योति बा के साथ ही उनकी जीवन संगिनी सावित्री फुले ने भी नारी जाति को शिक्षित करने के साथ ही उनके उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में ख्याति प्राप्त कर सावित्री ने आजीवन ज्योति बा के कंधे से कंधे मिलाकर समाज के पीड़ित_शोषित तबके को विकास की मुख्य धारा में लाने उन्हें शिक्षित करने के साथ सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। फलस्वरूप आज सारा देश उनके जयंती पर श्रद्धावनत होकर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !