तिल्दा नेवरा कोटा रोड मुख्य मार्ग नेवरा में हुआ सार्वजनिक पियाऊ घर का शुभारंभ !
तिल्दा नेवरा कोटा रोड मुख्य मार्ग नेवरा में हुआ सार्वजनिक पियाऊ घर का शुभारंभ !
तिल्दा-नेवरा:-- प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी, 19 अप्रैल 2025 को गर्मी के मौसम में राहगीरों की सेवा हेतु संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा कोटा रोड, नेवरा में सार्वजनिक पियाऊ घर की व्यवस्था की गई। आज इसका विधिवत शुभारंभ प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा की संचालिका बी.के. कांती बहन के शुभ हाथों से किया गया। इस अवसर पर संजीवनी रक्तदाता संघ के मुख्य कार्यकर्ता गण तथा ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बी.के. आकाश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर और नारियल फोड़कर की गई। बी.के. कांती बहन द्वारा पानी का पहला गिलास ग्रहण कर सेवा का शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारी तिल्दा की ओर से संजीवनी रक्तदाता संघ को इस पुनीत सेवा आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया गया तथा संघ के सेवा प्रयासों की जानकारी लेकर उनकी प्रशंसा भी की गई। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य राहगीरों के लिए राहत का स्रोत बनेगा।
बता दें कि इस वर्ष संस्था द्वारा इस नेक कार्य की शुरुआत संजीवनी रक्तदाता संघ के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत स्व श्री दुर्गेश सिंह चौहान एवं सक्रिय सदस्य जो आज हमारे बीच नहीं है स्व.भुवनेश्वर सेन( मुन्ना) पुरानी बस्ती रामायण चौक नेवरा, स्व.बली यादव पुरानी बस्ती रामायण चौक नेवरा, स्व.कमल यादव गोवर्धन नगर नेवरा , स्व.हुकुम लाल निषाद ग्राम तरपोंगी के स्मृति में सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है।
Comments
Post a Comment