अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन मे 108 कुंडलीय यज्ञ 1100 गर्भवती बहनों का सामूहिक गर्भओत्सव संस्कार 108 जोड़ी सामूहिक आर्दश विवाह संस्कार कार्यक्रम आयोजन !
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन मे 108 कुंडलीय यज्ञ 1100 गर्भवती बहनों का सामूहिक गर्भओत्सव संस्कार 108 जोड़ी सामूहिक आर्दश विवाह संस्कार कार्यक्रम आयोजन
तिल्दा नेवरा से ब्लाक संवाददाता अमजद खान की रिपोर्ट
पूर्व मे शासन की सहयोग से ग्राम सिलघट मे वृहद गर्भसंस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसे गोल्ड़न बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था।
ग्राम सिलघट (भिभौरी) मे आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसम्बर 2025 तक चार दिवसीय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे आओ गढे़ संस्कार पीढी़ के उद्देश्य से भव्य कलश यात्रा, 108 कूडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ 1100 गर्भवती बहनों का सामूहिक गर्भ संस्कार 108 जोडी आदर्श विवाह संस्कार का आयोजन के लिए दुर्गा प्रसाद टिकरिहा जी के ग्राम सिलघट(भिभौरी)स्थित निजनिवास प्रांगण मे प्रथम बैठक हुआ। जिसमें
छत्तीसगढ़ के प्रभारी आदरणीया दीदी आदर्श वर्मा जी ज़ोन प्रभारी एस पी सिंह जी जिला समन्वयक डा खोम राम साहू ,धीरज टांक,लोकनाथ साहू ने आयोजन को कैसे सफल बनाना है के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए जिले वार शक्तिपीठ से अन्नघट, मंत्र लेखन इत्यादि घरों घर जाकर वितरण करना, अंतिम व्यक्ति तक कार्यक्रम की जानकारी देना। इस कार्यक्रम में सूक्ष्म रूप से गुरुदेव की कृपा एवं आशीर्वाद से यह कार्यक्रम का आयोजन होना बताया।
बैठक मे क्षेत्र के प्रभारी, शक्तिपीठ के संयोजकों के साथ छः गढ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के राजप्रधान सत्यभामा परगनिहा, डा योगिता टिकरिहा, पंकज साहू, नर्मदा देवी टिकरिहा, प्रियांशु परगनिहा धरसींवा राज के राजमंत्री धर्मेंद्र वर्मा ग्राम सड्डू से आर एल शांडिल्य ,सोमनाथ साहू ,पंचराम साहू लिकेश वर्मा, सालिक राम वर्मा भिभौरी,बलौदा बाजार से लेखक अंशु धुरंधर , टापलाल वर्मा, देवांश वर्मा ललित टिकरिहा, कवि नारायण वर्मा, बिष्णु वर्मा चंडी, विश्राम वर्मा,ज्ञान देव वर्मा, राजेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मोहन पानिक, रविकांत टिकरिहा,शशांक टिकरिहा, भूपेश टिकरिहा,अनेश्वर यादव , रोशन वर्मा ,लखन साहू, शंकर साहू,बलकरन साहू, सुखदेव साहू,सुखदेव वर्मा शत्रुहन वर्मा ग्राम उफरा,ध्रुव निषाद, एवं आसपास के भावधरा से जूड़े हुए गणमान्य नागरिक जनों की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment