शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल का आयोजन !
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल का आयोजन ! सारगढ़ - बिलाईगढ़ :-- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय महोदय के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय तथा अनु विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमति स्नेहिल साहु के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 30/07/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में मिशन पहल का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक सुनिता नाग बंजारे,सहायक उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा,प्र आरक्षक अंजना मिंज एवं आरक्षक गौतम भारती थाना कोसीर सम्मिलित हुये तथा स्कूल के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाये सम्मिलित हुए जिन्हें सायबर क्राइम के सम्बद्ध में, तथा यातायात नियमों के सम्बन्ध में, गुड टच बैड टच, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा अन्य कानुनी प्रावधानों की जानकारी दिया गया।