संसाधन नही तो काम नही ,,,17सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारियों ने सौपा जिला कलेक्टर कॊ ज्ञापन !

संसाधन नही तो काम नही ,,,17सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारियों ने सौपा जिला कलेक्टर कॊ ज्ञापन !

छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकडा को 17 सुत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपें। 
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतिय इकाई द्वारा आंदोलन का आव्हान किया है,  तहसीलों में संसाधनों की कमी के कारण आम पक्षकारों तथा हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य भर में वृहद मात्रा में तहसील तो खोले गये परंतु उसमें कार्यालीन स्टाप और संसाधन प्रदाय नहीं किया गया। सक्ती जिला में भी हसौद, अडभार, चन्द्रपुर, बाराद्वार, तथा भोथिया नया तहसील बनाया गया है, जबकि छपोरा, कोटमी और सिंघडा नया  उप तहसील है,  जिसमें मानव संसाधन के साथ साथ स्टेश्नरी कम्प्युटर प्रिंटर तक का आभाव है। इन्हीं आवश्यकता की पुर्ती के लिए 26 जुलाई 2025 तक राज्य शासन द्वारा सकारात्मक पहल ना करने पर   17 अन्य मांगों को लेकर छ ग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा चरणबध्द आंदोलन के लिए बाध्य है। इस अवसर पर जिला इकाई के अध्यक्ष विद्याभूषण साव, सुशीला साहू, गरिमा मनहर एवं जिला इकाई सदस्य उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल का सख्त एक्शन: अवैध क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही!