पलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत चुंचरुंगपुर में हुआ पौधरोपण सुरक्षा का लिया संकल्प !

पलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत चुंचरुंगपुर में हुआ पौधरोपण सुरक्षा का लिया संकल्प
ब्लॉक संवाददाता मनीषा टंडन
पर्यावरण जागरूकता और हरियाली बढ़ाने की दिशा में ग्राम चुंचरुंगपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ईस अभीयान के तहत स्कूल परिसर , मंडी प्रांगण, मुक्ति धाम, और गौठान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में पौधा लगाएं गये । गांव के जनप्रतिनिधिय , ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि महिला समुह, ने मीलकर इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया ग्राम पंचायत के सहयोग में किए गए इस पहल में फलदार, छायादार, और औषधि पौधों का चयन किया गया ! जिससे आने वाले वर्षों में पर्यावरण के साथ साथ ग्रामीणो को प्रत्यक्ष लाभ मील सके कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती कुमोदनी जीवन लाल वर्मा, कहा कि वृक्ष न केवल जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं बल्कि वह प्रकृति आपदा को भी नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। मुक्तिधाम में पौधारोपण से शांति और हरियाली का वातावरण बनेगा वही गौठान में छायादार वृक्षों से मवेशियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती कुमोदनी वर्मा, उप-सरपंच परसादी सोनवानी,पंचगण अनिता ध्रुव,नोमीता सोनवानी,वास्की ध्रुव, कांशीराम वर्मा, संतोष सोनवानी, जितेन्द्र चतुर्वेदी, कांशीराम सोनवानी,शिव ध्रुव, रामलीला सोनवानी, चंद्रिका ध्रुव, और महिला समुह सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधो की देखरेख संरक्षण की शपथ ली।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !