छत्तीसगढ़ राज्य मचा हाहाकार ,,यूरिया खाद नही मिलने से किसान परेशान !
छत्तीसगढ़ राज्य मचा हाहाकार ,,यूरिया खाद नही मिलने से किसान परेशान !
छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और आज कृषि प्रधान राज्य के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को, धान की फसल के लिए, पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है ! आज देखा जाए तो छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांस जिलों में किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाने से किसान चिंतित हैं ! किसान यूरिया खाद के जगह पर दूसरे अन्य खाद को इस्तेमाल करने में झिझक रहे हैं ! किसान आंदोलन और आवेदन निवेदन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से यूरिया की मांग कर रही है ! परंतु छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने में असफल नजर आ रही है ! इसकी असली वहज क्या है ए तो हम नही जानते परन्तु किसानो मे चर्चा है की छत्तीसगढ़ सरकार, धान की पैदावार कम करने इए लिए किसानो कॊ यूरिया खाद उपलब्ध नही करा रही है ! इस तरह के किसानों के मन में कयी तरह के विचार आ रहे है ! क्योंकि किसान धान की पैदावार बढ़ाने के लिए यूरिया खाद का उपयोग करती है,, और जब तक खेत में यूरिया नहीं जाएगी, धान का पैदावार नहीं बढ़ेगी ! क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार को ₹3100 में धान खरीदी करनी है ,,शायद इसी वजह से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं पहुंचा जा रहा है ! ऐसा कुछ किसानों का कहना है,, अगर हम सक्ती जिले की बात करें तो सक्ती जिले के हर सोसाइटी में यूरिया खाद की कमी बताई जा रही है ,,अगर हम अधिकारियों से बात करते हैं तो अधिकारियों द्वारा यूरिया खाद का रेक नहीं लगने का हवाला देते है ,, इस वजह से हम किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पा रहे हैं, कहते है लेकिन सारी बातों को देखने और सुनने के बाद ऐसा लगता है कि मामला कुछ और है ! अब देखना होगा कि हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार,, छत्तीसगढ़ के किसानों को कब तक यूरिया खाद उपलब्ध करा पाती है ! वैसे किसान की बात करें तो किसान अभी भी आस लगाए बैठे हैं, कि छत्तीसगढ़ सरकार हमें जल्द यूरिया उपलब्ध करा देगी !
Comments
Post a Comment