पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न !

पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न 
सक्ती- डभरा:--पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल डभरा में 12 मई 2026 को समय प्रातः 9 बजे से कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ किया गया l जिसमें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नेतराम चंद्रा,दिनेश बरेठ,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ,प्राचार्य हेमेंद्रनाथ साहू प्रवेश समिति के सदस्य वेणुधर नायक, रीतिका विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी ठाकुर, मीनाक्षी डाहट,अनिल चंद्रा एवं परेश गौतम सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे l लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया l सर्वप्रथम बीपीएल वर्ग में आरक्षित सीटों पर पात्र लड़की एवं लड़कों का चयन किया गया l इसके पश्चात सभी पात्र आवेदनों को सामूहिक रूप से जनप्रतिनिधियों एवं पालकों, विद्यालयीन कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में लॉटरी निकाला गया l चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा कर निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेना अनिवार्य है।
AD,,1,,

,,,2,,,,
,,,3,,,

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ झिरिया गड़रिया पाल समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मिलन धनकर ने भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

शासकीय घास मद की भूमि खरीदी बिक्री – बालपुर !