सारंगढ़-बिलाईगढ़: शिक्षा का मंदिर बना तालाब, जलजमाव से बच्चों की पढ़ाई पर संकट


सारंगढ़-बिलाईगढ़: शिक्षा का मंदिर बना तालाब, जलजमाव से बच्चों की पढ़ाई पर संकट
सारंगढ़ बिलाईगढ़ से 
जिला संवाददाता लक्ष्मण लहरें 

सारंगढ़:--सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम साल्हे स्थित शासकीय विद्यालय में बारिश के बाद गंभीर जलजमाव की स्थिति बन गई है। स्कूल परिसर पूरी तरह पानी से भर जाने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान विद्यालय परिसर किसी तालाब जैसा नजर आता है। छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके फिसलने, चोट लगने या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जलभराव के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों को पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते इस गंभीर समस्या का निराकरण करेगा?
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिवस के भीतर जाँच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो वे कार्यालय का घेराव करेंगे।

सोनाडीह सीमेंट प्लांट के खिलाफ किसान करेंगे उग्र आंदोलन,,क्षेत्र के किसान, मजदूर और बेरोजगारों की उपेक्षा कर रहे जिले की औद्योगिक इकाइयाँ - इन्द्र साव